Monday, April 27, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: NH-53 पर भीषण हादसा, हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौत

रक्तरंजित हुई सड़क: रेत से भरे हाइवा ने दो युवकों को रौंदा, नेशनल हाइवे पर बिखर गए शरीर के चिथड़े…आरंग। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे-53 पर तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा ग्राम उमरिया के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि रेत से भरे हाइवा ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे युवकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और पहचान करना मुश्किल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने रेत वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।