Wednesday, November 11, 2026

राजधानी के बड़े बाजार में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक, काबू पाने दमकल की 43 गाड़ियों की ली गई मदद

नई दिल्ली :   केंद्रीय राजधानी के मुंडका थाना क्षेत्र स्थित टीकरी कलां पीवीसी मार्केट में रविवार रात अचानक आग लग गई। आग मार्केट के एक बड़े प्लाट में लगी थी। यहां खुले में प्लास्टिक का ढेर रखा था, जिसमें आग लगी थी। ढेर में लगी आग ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया। अग्निशमन विभाग की ओर से आग पर काबू कर लिए एक के बाद एक दमकल की 43 गाड़ियां भेजी गई। करीब 200 अग्निशमन कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

 

READ MORE : बड़ी खबरः देश भर में आतंकियों के ठिकानों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, अलकायदा के 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कसा शिकंजा, इन जगहों पर की छापेमारी