Saturday, May 16, 2026

IPS अरुणदेव गौतम बने छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक DGP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर, Arun Dev Gautam को Chhattisgarh का पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है। गृह विभाग की प्रमुख सचिव Niharika Barik Singh ने 16 मई को इस संबंध में आदेश जारी किया।

अरुणदेव गौतम पिछले 17 महीनों से प्रभारी डीजीपी के रूप में कार्य कर रहे थे। अब राज्य सरकार ने उन्हें स्थायी रूप से डीजीपी नियुक्त कर दिया है। उनकी नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की सख्ती और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के नोटिस के बाद डीजीपी की स्थायी नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया तेज हुई थी। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में भी अरुणदेव गौतम के स्थायी डीजीपी बनने की संभावना जताई गई थी, जिस पर अब आधिकारिक मुहर लग गई है।

अरुणदेव गौतम अपने लंबे प्रशासनिक और पुलिस सेवा अनुभव के लिए जाने जाते हैं। उन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए वर्ष 2010 में भारतीय पुलिस पदक और वर्ष 2018 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

इसके अलावा वर्ष 2002 में संघर्षग्रस्त कोसोवा में सेवा देने के दौरान उन्हें संयुक्त राष्ट्र पदक भी मिला था। उनकी नियुक्ति को राज्य पुलिस महकमे के लिए अहम फैसला माना जा रहा है।