Amit Shah 18 और 19 मई को Chhattisgarh के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे Raipur और बस्तर संभाग में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दौरे का फोकस सुरक्षा व्यवस्था, जनसुविधाओं के विस्तार और बस्तर के विकास कार्यों पर रहेगा।
रविवार रात रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री रविवार रात करीब 8:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे Mayfair Lake Resort में रात्रि विश्राम करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
डायल-112 सेवा का पूरे प्रदेश में विस्तार
18 मई की सुबह 10:30 बजे रायपुर के पीटीएस माना परिसर में अमित शाह डायल-112 सेवा के लिए 400 नई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अब तक यह सेवा प्रदेश के 16 जिलों तक सीमित थी, लेकिन अब इसे पूरे राज्य में लागू किया जा रहा है।
Vijay Sharma ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत प्रदेश के सभी थानों तक डायल-112 की सुविधा पहुंचेगी, जिससे आपातकालीन पुलिस सहायता व्यवस्था और अधिक तेज और प्रभावी बनेगी।
हर जिले को मिलेगी आधुनिक फोरेंसिक सुविधा
दौरे के दौरान राज्य सरकार की फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री से जुड़ी नई पहल की भी शुरुआत होगी। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 33 जिलों के लिए अत्याधुनिक तकनीक से लैस विशेष फोरेंसिक वाहन रवाना किए जाएंगे। इससे अपराध जांच प्रक्रिया को तकनीकी मजबूती मिलेगी।
बस्तर में विकास और सुरक्षा पर रहेगा फोकस
रायपुर कार्यक्रम के बाद अमित शाह माना एयरपोर्ट से Jagdalpur रवाना होंगे। बस्तर दौरे के दौरान वे नेतानार में जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद अमर वाटिका पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
शाह बादल अकादमी में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे तथा बस्तर क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान विकास योजनाओं की प्रेजेंटेशन भी दी जाएगी।
लोक संस्कृति से भी जुड़ेंगे शाह
शाम के समय केंद्रीय गृहमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और बस्तर की लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। वे जगदलपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल
19 मई को जगदलपुर में अमित Shah मध्य क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसमें क्षेत्रीय विकास, सुरक्षा और आपसी समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।









