वाड्रफनगर में एक शिक्षक द्वारा व्हाट्सएप स्टेटस पर महिला का आपत्तिजनक वीडियो लगाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मामला बसंतपुर हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ एक व्याख्याता से जुड़ा है। आरोप है कि शिक्षक ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर महिला का अश्लील इशारों वाला वीडियो साझा किया था, जो बाद में वायरल हो गया।
मामले के सामने आने के बाद ग्रामीणों और छात्रों के अभिभावकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि शिक्षक ही इस तरह की हरकत करेंगे तो इसका बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ेगा।
विवाद बढ़ने पर संबंधित शिक्षक ने सफाई देते हुए कहा कि यह स्टेटस गलती से बच्चे द्वारा लगा दिया गया था। हालांकि इस सफाई के बाद भी लोगों में आक्रोश बना हुआ है।
इधर, मनीराम यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद उचित कार्रवाई करने की बात कही है। फिलहाल शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गया है।








