Tuesday, May 19, 2026

कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

कोरबा। बांकी मोगरा थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। घटना जवाली-चाकाबुडा मार्ग की बताई जा रही है, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार जवाली गांव निवासी प्रकाश और बबलू बाइक से जा रहे थे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की। करीब 5 घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस और प्रशासन की समझाइश तथा तात्कालिक सहायता राशि के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त किया।