कोरबा – बढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल, गैस, उर्वरक युरिया खाद किल्लत और सोना खरीदी को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटियों के द्वारा जिला एवं ब्लॉक स्तर पर केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। केन्द्र सरकार के खिलाफ 17 मई से 20 मई तक विरोध अभियान चलाया जा रहा है।
कोरबा जिला कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में आज दूसरे दिन 18 मई सोमवार को पावर हाउस रोड स्थित एस एस प्लाजा काम्पलेक्स में विरोध प्रदर्शन किया गया। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक जिला कोरबा में डीजल, पेट्रोल की भारी किल्ल्त चिंताजनक है क्योंकि यहां कोयला, राखड़, परिवहन, बिजली उत्पादन और औद्योगिक गतिविधियां बड़े स्तर पर पेट्रोल, डीजल पर निर्भर है। श्री अग्रवाल ने आरोप लगाया कि शासन और प्रशासन लगातार दावा कर रहे हैं कि पेट्रोल, डीजल की कोई कमी नहीं है, पर्याप्त मात्रा में स्टाॅक है, लेकिन जमीनी हालात कुछ और है । आज भी शहर सहित जिले भर के अधिकांश पंपों में पेट्रोल, डीजल नहीं है । वहीं कुछ पंपों में चार पहिया वाहनों को 500 रूपये और दो पहिया वाहनों को 100 रूपये का पेट्रोल देने की जानकारी मिली है, इसलिए लोग एक से अधिक पंपों पर जाकर लाईन लगा रहे हैं । इस कारण पंपों पर और भी भीड़ देखने को मिल रही है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि खेती किसानी का समय है और आजकल किसानी का मूल काम ट्रेक्टर के द्वारा ही होता है लेकिन डीजल की किल्लत ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है । शहर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नत्थुलाल यादव ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में उर्वरक खाद नहीं मिलने पर किसानों की उत्पादन में कमी हो रहा है, ऊपर से डीजल की किल्लत ने किसानों की कमर तोड़ दी है । श्री यादव ने ने कहा कि फसल में कमी आने पर महंगाई बढ़ना तय है। वहीं पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाना भी महंगाई बढ़ने का संकेत है ।
केन्द्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, पीसीसी सचिव बी एन सिंह, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष गजानंद प्रसाद साहु, अजा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नारायण कुर्रे, महिला अजा अध्यक्ष पुष्पा पात्रे, ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहु, राजेन्द्र तिवारी, गोरेलाल यादव, बसंत चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री गिरधारी बरेठ, संतोष यादव, सुरेश पटेल, संजू अग्रवाल, मनहरण राठौर इंटक, डॉ. डी आर नेताम, पार्षद रवि सिंह चंदेल, सुकसागर निर्मलकर, बद्रीकिरण, मस्तुल कंवर, जिला पदाधिकारी आंगन बाई महंत, शशि अग्रवाल, रवि खुंटे, राकेश देवांगन, पूर्व पार्षद सनीष कुमार, हीरालाल यादव, डॉ. रामगोपाल यादव, मंडल अध्यक्ष – रामगोपाल कंवर, नंद कुमार देवांगन, रोपा तिर्की, मनीष शर्मा, अमृत लाल कंवर, देव जायसवाल, विजय आदिले, रवि टोप्पो, पंचराम निराला, विजय आनंद, माधुरी ध्रुव, शांता मंडावे, टिंकी महंत, संगीता जांगड़े, आकाश प्रजापति, राजेश श्रीवास, गंगा श्रीवास, करमचंद, हरवेन्द्र सिंह, मुस्लिम खान, समसुद्दीन, निजामद्दीन, तौफीक खान, विमलेश देवांगन, फरियाद अली, श्याम बाई आदि ने भी महंगाई और पेट्रोल, डीजल, गैस, उर्वरक के दामों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया ।







