Sunday, June 14, 2026

प्रेस क्लब कोरबा को मिली नई कार्यकारिणी, नौशाद खान बने अध्यक्ष

कोरबा। प्रेस क्लब कोरबा के चुनाव संपन्न होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। चुनाव परिणामों में नौशाद खान को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं राजकुमार शाह उपाध्यक्ष, दिनेश राज सचिव, हरिश तिवारी सह सचिव तथा दुर्गेश श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।

 

नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पत्रकारों, सदस्यों और शुभचिंतकों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।