Thursday, June 18, 2026

कोरबा: अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 4 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा जिले में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत उरगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अडानी पावर प्लांट पताढ़ी में चोरी की साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, प्लांट परिसर में सीसीटीवी कैमरों के जरिए संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की नीयत से प्रवेश करना स्वीकार किया।

इस मामले में थाना उरगा में अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।