Friday, June 26, 2026

मोहर्रम को लेकर कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

कोरबा। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में निकाले गए मार्च में करीब 70 पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

पुलिस ने आम नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने, कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने की बात कही।