Tuesday, July 14, 2026

कोरबा में देर रात गुंडे-बदमाशों के घर पहुंची पुलिस, सघन सत्यापन और सख्त चेतावनी

कोरबा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने देर रात गुंडे, निगरानी बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान वर्ष 2024, 2025 और 2026 में जिला बदर के लिए जिला दंडाधिकारी को भेजे गए प्रतिवेदनों में शामिल व्यक्तियों के घर पहुंचकर पुलिस ने सघन सत्यापन किया।

चेकिंग के दौरान संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की कड़ी हिदायत दी गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा अपराध करने या कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कोरबा पुलिस ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे