Tuesday, July 21, 2026

हाईवे पर निर्वस्त्र हालत में भटकती मिली महिला

रायपुर। तिल्दा-नेवरा–रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह करीब 30 वर्षीय एक महिला निर्वस्त्र अवस्था में भटकती हुई ग्राम सड्डू पहुंच गई। महिला कुछ घरों में घुस गई, खाना खाया और बर्तन फेंक दिए।

महिला की हालत देखकर ग्रामीणों ने उसे कपड़े पहनाने की कोशिश की, लेकिन उसने विरोध करते हुए कपड़े पहनने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने पर धरसीवा पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित रायपुर स्थित नारी निकेतन पहुंचाया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में किसी का वीडियो बनाने के बजाय तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचना दें, ताकि जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर सहायता मिल सके।