कोरबा शहर में यातायात नियमों की अनदेखी कर नो एंट्री जोन में भारी वाहनों को प्रवेश कराने का मामला सामने आया है। लक्ष्मणबबंद तालाब क्षेत्र में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर गिट्टी से लदी गाड़ियों को नो एंट्री जोन में घुसाया जा रहा था। वाहनों से माल अनलोड कराया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही कोरबा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान काटे।
नो एंट्री में घुसाई जा रही थीं गिट्टी से भरी गाड़ियां
जानकारी के अनुसार, बीती रात लक्ष्मणबबंद तालाब क्षेत्र में नो एंट्री लागू होने के बावजूद गिट्टी से भरी कई गाड़ियों को अंदर ले जाकर माल खाली कराया जा रहा था। आरोप है कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर यातायात नियमों को दरकिनार किया जा रहा था।
मामले की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर वाहन चालकों से नो एंट्री में प्रवेश को लेकर पूछताछ की गई।
चालकों ने ठेकेदार का दिया हवाला
पूछताछ के दौरान वाहन चालकों की ओर से ठेकेदार का हवाला दिया गया। बताया गया कि रेलवे का माल उतारा जा रहा है और वाहन ठेकेदार के कहने पर अंदर लाए गए हैं।
हालांकि, मामले की वास्तविकता जानने के लिए स्थानीय प्रशासन को तत्काल सूचना दी गई। जांच के दौरान सामने आया कि नो एंट्री के नियमों का उल्लंघन कर वाहनों को क्षेत्र में प्रवेश कराया जा रहा था।
प्रशासन को गुमराह कर रात में कराई जा रही थी अनलोडिंग
मामले में यह भी सामने आया कि नो एंट्री के नियमों से बचने के लिए रात के समय वाहनों को अंदर लाकर माल अनलोड कराया जा रहा था। प्रशासन की सजगता के चलते पूरे मामले का खुलासा हुआ।
इसके बाद संबंधित पुलिस टीम को इसकी सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस
मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने नो एंट्री नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान काटे।











