कोरबा. कोयला मजदूर सभा गेवरा क्षेत्र में आने वाले दिनों में सदस्यता सत्यापन की दृष्टि से कार्यकर्ताओं संगठनात्मक की बैठक आहूत की गई. कोयला मजदूर सभा गेवरा क्षेत्र में संगठनात्मक चर्चा हेतु केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं कोरबा के संभागीय प्रभारी श्री केदारनाथ अग्रवाल के मुख्य अतिथि एवं दीपिका गेवरा सी डब्ल्यू एस प्रभारी श्री नौशाद खान के उपस्थित में संगठन की मजबूती को लेकर अगले माह में होने वाले सदस्यता सत्यापन को लेकर संगठनात्मक बैठक की गई इसमें संगठन के मजबूती को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से सुझाव आमंत्रित किए गए बैठक में एकल सदस्यता किए जाने की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई समय को ध्यान में रख कम समय में अधिक मेहनत कर कोयला मजदूर सभा में अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने हेतु लोगों से कहा गया है पुराने सदस्यों को गुमराह होने से बचने की नसीहत दी गई तथा संगठन में नए लोगों को अधिक से अधिक जोड़ने पर जोर दिया गया ताकि नई श्रम कानून को लेकर 20% मेंबरशिप मिलने पर प्रबंधन से चर्चा होने की संभावना की बात कही है कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपना विचार गिरजा शंकर साहू एरिया जेसीसी एवं महामंत्री दीपिका क्षेत्र तथा गोपाल यादव अध्यक्ष गेवरा क्षेत्र आरएस तिवारी सदस्य एरिया सेफ्टी बोर्ड राजेश सिंह सदस्य वेलफेयर कमिटी वीरेंद्र राठौड़ सचिव गेवरा परियोजना बी डी कुलदीप सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं प्रभारी कोरबा संभाग श्री केदारनाथ अग्रवाल ने सभी से अपील कर अधिक से अधिक मेहनत करने तथा लोगों से मिलकर संगठन की नीति रीति से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनने पर जोर दिया तथा आपसी मनमुटावों को दूर करने और संगठन के मजबूती पर जोर देने की बात कही आने वाले समय में गेवरा क्षेत्र के कर्मचारियों के साथ इस तरह के और भी संवाद स्थापित करने की बात कही ताकि ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों से मेलजोल हो सके बैठक में रमाशंकर तिवारी छबिलाल सिंह एमपी सिंह शिव कुमार शशि पांडे ओम प्रकाश मिश्रा विवेक कुमार राय मोहम्मद साबिर गया प्रसाद केवट प्रवीण कुमार राय गौरव सिंह अंकित बोकाडे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे









