Wednesday, September 2, 2026

कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल, निरीक्षक समेत 6 पुलिसकर्मियों का तबादला

कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला पुलिस बल में पदस्थ पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के तहत एक निरीक्षक, एक प्रधान आरक्षक और चार आरक्षकों समेत कुल 6 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।

 

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक सत्यम साहू को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी बांकीमोंगरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बांकीमोंगरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह को रक्षित केंद्र कोरबा भेजा गया है।

 

इसके अलावा प्रधान आरक्षक क्रमांक 957 मनहरण सिंह मरावी को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना कटघोरा स्थानांतरित किया गया है। वहीं आरक्षक क्रमांक 19 भूपेन्द्र कुमार पटेल का भी रक्षित केंद्र से थाना कटघोरा तबादला किया गया है।

 

इसी क्रम में आरक्षक क्रमांक 562 अजय कुमार महिलांगे को चौकी रजगामार से थाना कटघोरा तथा आरक्षक क्रमांक 664 नरेश कुमार यादव को थाना दर्री से थाना कटघोरा स्थानांतरित किया गया है।

 

पुलिस प्रशासन द्वारा यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है।