Monday, September 21, 2026

CG School Holiday 2026: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन की छुट्टी, दशहरा और दीपावली की तारीखें घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में वर्ष 2026 के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, तीनों अवकाश को मिलाकर विद्यार्थियों और शिक्षकों को कुल 15 दिनों की छुट्टी मिलेगी।

दशहरा पर 5 दिन बंद रहेंगे स्कूल

विभाग के आदेश के मुताबिक दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान प्रदेश के स्कूल लगातार पांच दिनों तक बंद रहेंगे।

दीपावली की छुट्टी 6 से 10 नवंबर तक

इसके बाद दीपावली अवकाश 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। दीपावली के अवसर पर भी विद्यार्थियों और शिक्षकों को पांच दिनों का अवकाश मिलेगा।