कोरबा।। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है और संगठन को मजबूती देने पर काम किया जा रहा है । इसी कड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाली क्षेत्र के अंतर्गत शक्ति केंद्र करतला के बूथ क्रमांक 278 में बैठक आयोजित की । इस बैठक में विशेष रूप से ग्रामीणों की समस्या पर विचार मंथन किया गया। इस बैठक में प्रमुख रूप से शक्ति केंद्र के संयोजक हरीश चावड़ा, बूथ अध्यक्ष राजेश नेटि चैन दस, लग्न पटेल, हरिहर दास सहित अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।







