नारायणपुर.छ्त्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया। संजय लकड़ा जशपुर जिले के रहने वाले थे। नारायणपुर जिले में CAF (छ्त्तीसगढ़ आर्म फोर्स) की 16वीं बटालियन में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। शहादत के बाद उनके पार्थिव शव को गृहगांव भेजने की तैयारी की जा रही है। मामला जिले के ओरछा थाना क्षेत्र का है
जानकारी के मुताबिक, जिले के नक्सल प्रभावित ओरछा के बटुम इलाके में CAF, DRG की संयुक्त पार्टी नक्सल ऑपरेशन पर निकली हुई थी। यहां माओवादियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने पहले से ही IED प्लांट कर रखा था। जब सर्चिंग करते हुई पुलिस पार्टी इलाके में पहुंची तो संजय लकड़ा का पैर IED पर आ गया। जिससे जोर का घमाका हुआ।











