रांची: ईडी ने रांची के बड़गांई अंचल के जमीन घोटाले को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ शुरू कर दी है। ईडी के अफसरों की टीम दोपहर करीब एक बजे कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंची। टीम में छह अफसर हैं। सीएम आवास के मुख्य गेट पर ईडी के अधिकारियों से जानकारी ली गई और उनका नाम लिखा गया।

ईडी ने सोरेन से कहा था कि अगर 16 से 20 जनवरी के बीच वे एजेंसी के समक्ष हाजिर नहीं होते हैं तो उसे खुद उनके पास आना पड़ेगा। ईडी ने यहां तक कहा था कि ऐसी स्थिति में विधि-व्यवस्था को लेकर चुनौतियां खड़ी हो सकती है। यह आपकी जिम्मेदारी होगी और इसलिए विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आप राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को उचित निर्देश दे दें।
इसके बाद 16 जनवरी को हेमंत सोरेन ने ईडी को पत्र लिखकर सूचित किया कि एजेंसी उनसे 20 जनवरी की दोपहर कांके रोड स्थित सीएम हाउस में आकर उनका बयान दर्ज कर ले।