Thursday, March 12, 2026

कोरबा के SECL कोल माइंस में खूंखार बाघ की चहलकदमी से मचा हड़कंप, वीडियो की जांच में जुटा विभाग

कोरबा : वन मंडल कटघोरा के एसईसीएल खदान क्षेत्र में बाघ के नज़र आने का वीडियो दिनभर वायरल होता रहा. इस घटना की जानकारी डीएफओ कुमार निशांत तक पहुंची तो उन्होंने इसकी पुष्टि करने वन अमले को भेजा, लेकिन अब तक वीडियो की सत्यता का पता नहीं चल सका.

कुसमुंडा खदान क्षेत्र में बाघ के घूमने की बात करते हुए वीडियो वायरल हुआ था, लेकिन एसईसीएल प्रबंधन के साथ अधिकारी भी इसकी पुष्टि नहीं कर पाए.रेंजर अशोक मन्नेवार का कहना है कि वन अमले को क्षेत्र में भेजा गया था. जो स्थल वीडियो में नजर आ रहा है वह खदान क्षेत्र का तो है लेकिन कुसमुंडा क्षेत्र में इतनी चौड़ी सड़क नहीं है.