रायगढ़. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण के 70 सीटों में मतदान जारी है. रायगढ़ जिले में स्थित खरसिया के कुरमा पाली में भी वोटिंग जारी है. इस बीच यहां के मतदान केंद्र क्रमांक-221 में भाजपा-कांग्रेस के बीच जमकर लड़ाई का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि कांग्रेसी मतदान केंद्र के बाहर अपने कार्यकर्ताओं को खाना पीना दे रहे थे, उसी वक्त भाजपा-कांग्रेस के बीच झड़प हो गई. मामला कोतरा रोड थाने का है. अब इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी वालों ने खाना-पीना देने को मना किया और हाथ उठाया. कोतरा रोड थाना के TI के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ.
खरसिया के कुरमा पाली के मतदान केंद्र क्रमांक- 221 में भाजपा-कांग्रेस के बीच हुई जमकर लड़ाई#ChhattisgarhElections2023 pic.twitter.com/wGpCe4MRvz
— Pratik Chauhan (Lalluram.Com) (@pratikchauhan29) November 17, 2023







