Tuesday, September 29, 2026

आराध्या संतानी ने भारत संस्कृति उत्सव हिंदुस्तान आर्ट में लिया हिस्सा, प्राप्त किया प्रथम स्थान

कोरबा.गुरुनानक जनरल स्टोर कोरबा के संचालक श्री नरेश संतानी की पोती एवं श्री पीयूष संतनी की सुपुत्री बेबी आराध्या संतानी जो की भारत संस्कृति उत्सव हिंदुस्तान आर्ट एवं म्यूजिक सोसाइटी कोलकाता द्वारा आयोजित 23 से 30 दिसंबर तक चले नृत्य स्पर्धा में भाग लिया था जिसमें उसने सेमी क्लासिकल डांस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वह अपने गुरू रंजीत नायक से नृत्य सीख रही है।