Tuesday, August 4, 2026

उद्योगपति नवीन जिंदल को धमकी भरा पत्र लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। कोतरारोड़ पुलिस द्वारा उद्योगपति नवीन जिंदल के नाम पर धमकी भरा पत्र भेजने वाले सेंट्रल जेल बिलासपुर के दंडित बंदी पुष्पेंद्र नाथ चौहान उर्फ मनीष उर्फ मनोज उर्फ बाबा निवासी दर्राभांठा थाना बाराद्वार जिला सक्ती को आज न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी कराकर बिलासपुर सेंट्रल जेल से सुरक्षा पूर्वक रायगढ़ लाया गया जिसके लिखावट का परीक्षण कराने के लिए कोतरारोड़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गिरधारी साव द्वारा आरोपी से उसके लिखावट लेकर जप्त किया जा गया है । आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ही सेंट्रल जेल से उद्योगपति नवीन जिंदल को धमकी भरा पत्र लिखकर पोस्ट किया है ।

आरोपी ने जिंदल स्टील एंड पावर के चेयरमेन नवीन जिंदल को धमकी भरा पत्र महाप्रबंधक जिंदल स्टील प्लांट के नाम पर पोस्ट किया गया था जो दिनांक 18.01.2023 को कंपनी कार्यालय में प्राप्त हुआ । दिनांक 23.01.2023 को कंपनी के महाप्रबंधक सुधीर राय ने थाना कोतरारोड़ में उक्त घटना को लेकर आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । रिपोर्टकर्ता ने बताया कि पत्र में श्री नवीन जिंदल को बेहद असभ्य, अपमानजनक भाषा में गाली गलौज लेख कर रकम मांग की गई है और रकम का भुगतान न होने पर जान से मारने की धमकी लेख किया गया है , पत्र लिखने वाले ने अंत में अपना हस्ताक्षर करते हुए कैदी संख्या 4563/97 केन्द्रीय जेल बिलासपुर लिखा हुआ है ।