Monday, August 3, 2026

एस्मा लागू करने के बाद अब कार्रवाई के आदेश जारी, काम पर नहीं लौटने वाले संविदा स्वास्थ्य कर्मियों पर गिरेगी गाज

रायपुर. प्रदेश में संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ लामबंद हैं. वहीं सरकार ने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों पर एस्मा लगाया है और काम पर नहीं लौटने वाले संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए सभी कलेक्टरों को आदेश जारी किया है. अपर मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने यह आदेश जारी किया है.बता दें कि संविदा कर्मचारियों के हड़ताल को तोड़ने के लिए एस्मा लगाया गया है. इसके बाद भी कर्मचारी आर-पार के मूड में नजर आ रहे हैं. वहीं इस आदेश के खिलाफ संविदा कर्मचारियों ने आज जल सत्याग्रह कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया.