Monday, August 3, 2026

अखिल भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले होगा प्रदर्शन,कार्यकारी अध्यक्ष अजय राठौर ने बीएमएस दीपका क्षेत्र के सभी साथियों से अधिक संख्या में पहुंचने का किया आग्रह

कोरबा। अखिल भारतीय मजदूर संघ के त्रैवार्षिक अधिवेशन पटना (बिहार) में लिए गए निर्णय अनुसार भारत देश के सम्पूर्ण कामगारों की समस्याओं एवं उसके समाधान को लेकर भारतीय मजदूर संघ जिला कोरबा के द्वारा *दिनांक 26 अप्रैल 2023 बुधवार* को बालको रोड आईटीआई (तानसेन) चौक, रामपुर कोरबा में राष्ट्रव्यापी धरना/प्रदर्शन/आमसभा का आयोजन किया गया है, जिसमे भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री माननीय राधेश्याम जयसवाल जी एवं राष्ट्रीय पर्यावरण मंच प्रभारी माननीय लक्ष्मण चंद्रा जी सहित समस्त उद्योगों के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। आम सभा के पश्चात रैली/जुलूस के साथ माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जावेगा।

अतः आपसे आग्रह है कि जिला कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णयानुसार सभी उद्योग/महासंघों से अपेक्षित संख्या अनुसार अपने उद्योग व संघ के कार्यकर्ताओं को सूचित करें व अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन/आमसभा व ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। ऐसा निवेदन के साथ आग्रह है।