Monday, September 21, 2026

अनुज शर्मा, राधेश्याम बारले, त्यागी और अमर बंसल समेत कई बड़ी हस्तियां बीजेपी में शामिल

रायपुर. छत्तीसगढ़ी फिल्म के सुपरस्टार पद्मश्री अनुज शर्मा समेत कई बड़ी हस्तियों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, प्रभारी ओम माथुर ने अनुज शर्मा, राधेश्याम बारले, पूर्व IAS आरपीएस त्यागी, अमर बंसल, राजेंद्र नायक, वियजकुमार ध्रुव, एड्वोकेट निशांत श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई.