Monday, April 13, 2026

Asian Games 2023 : Asian Games में मेडल्स की झड़ी लगाकर लौटे भारतीय खिलाड़ी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

नई दिल्ली :चीन के हांग्जो में एशियाई खेलों का आयोजन किया गया था। इस खेल में भारतीय खिलाड़ियों ने पदकों की झड़ी लगा दी। खिलाड़ियों ने 100 मेडल अपने नाम कर लिए। एशियाई खेलों में पदक जीतने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने पर खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

 भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि हमने एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। हमें खुशी है कि हॉकी टीम को प्यार और समर्थन मिल रहा है। भारतीय पुरुष हॉकी कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि मुझे लगता है कि जिस तरह से हम खेल रहे हैं उसका हर कोई आनंद ले रहा है। हम बहुत सारे गोल कर रहे हैं, और हम अपनी रक्षा में सुधार कर रहे हैं।भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पुनिया ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने और आगामी खेलों में टीम की आगे की रणनीति पर बात की। भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने कहा कि सपोर्ट करने के लिए सभी को धन्यवाद। इसी तरह हमारा समर्थन करते रहें। हम पेरिस ओलंपिक में भी अपना हंड्रेड परसेंट देंगे। देश के लिए पदक जीतेंगे।