
लूतरा शरीफ। सूफी संत हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह के 64वें सालाना उर्स के मौके पर यहां पर जायरिनो की भीड़ उमड़ पड़ी हर साल आयोजित होने वाले इस खास मौके पर प्रदेश सहित देश के कोने कोने से लोग लूथरा शरीफ पहुंचते हैं और दरगाह में अपनी मन्नत मांगते है । लोगों की विशेष आस्था इस दरगाह से जुड़ी हुई है। इस को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन सहित स्थानीय समिति द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
इसी कड़ी में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत भी लूथरा शरीफ पहुंचे लूथरा शरीफ पहुंचे और दुआ मांगी। स्थानीय कमेटी के पूर्व कानूनी सलाहकार फरियाद अली रिजवी, हाजी इखलाख खान एवं कमेटी के सदस्यो द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत सत्कार किया गया।
मौके पर जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष महुआ कल्याण विभाग राजेंद्र धीवर, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, वारिष्ट कांग्रेस नेता जयंत मनहर, केश शिल्प बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, मनोज खरे, जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी, शरद दुबे, मोहनलाल पाटनवार, संतोष गंधर्व सफर, आदि मौजूद रहे।








