ATM Transaction Charges 1st August : अगस्त महीने से साप्ताहिक अवकाश या सरकारी छुट्टियों के दिन वेतन या पेंशन न आने का झंझट नहीं रहेगा. यानी अगर 30, 31 तारीख को अगर शनिवार-रविवार या फिर कोई घोषित अवकाश पड़ता है तो भी सैलरी, पेंशन खाते में आएगी. लेकिन एटीएम से धन निकासी पर ग्राहकों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी. जानिए 1 अगस्त से किन नियमों (Rules Changes August 1) में बदलाव आ रहा है, जिसका आप पर असर पड़ेगा. आईसीआईसीआई बैंक ने भी बैंकिंग शुल्कों में बढ़ोतरी कर दी है.
रिजर्व बैंक ने पिछले माह ऐलान किया था कि नेशमल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस (NACH) की सेवाएं हफ्ते में हर दिन उपलब्ध रहेंगी. NACH एक पेमेंट सिस्टम है, जिसका संचालन नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया करता है. यह लाभांश, ब्याज, सैलरी और पेंशन ट्रांसफर का कामकाज देखती है. .यह गैस, बिजली, टेलीफोन, पानी जैसे बिलों के पेमेंट का कलेक्शन भी करती है. साथ ही लोन ईएमआई (Loan EMI) , म्यूचुअल फंड और बीमा प्रीमियम की किस्तों (mutual funds and insurance premium) को इकट्ठा करने का काम भी करती है.
ATM से धन निकासी महंगी होगी
1 अगस्त से एटीएम से धन निकासी (ATM cash withdrawal) महंगी हो जाएगी, क्योंकि एटीएम के जरिये एक बैंक से दूसरे बैंक के बीच वित्तीय लेनदेन पर लगने वाली इंटरचेंज फीस को आरबीआई ने 15 से बढ़ाकर 17 रुपये दिया है. आरबीआई ने यह फैसला जून में लिया था जो 1 अगस्त (August 1) से लागू हो जाएगा. गैर वित्तीय लेनदेन के लिए भी फीस बढ़ाकर 5 से 6 रुपये कर दी गई है. इंटरचेंज फीस किसी बैंक खाताधारक द्वारा उसे मिले एटीएम कार्ड (ATM card) दूसरे बैंक के एटीएम का इस्तेमाल करते वक्त लगती है.
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने भी उसकी डोरस्टेप डिलिवरी सेवाओं (doorstep services) का इस्तेमाल करने वालों के लिए शुल्क बढ़ा दिया है. पोस्ट पेमेंट्स बैंक अब हर बार इन सेवाओं के लिए 20 रुपये फीस (जीएसटी अतिरिक्त) लेगा. हालांकि डोरस्टेप सर्विस के लिए जब पोस्ट पेमेंट्स बैंक (India Post Payments Bank) का कर्मी घर आएगा तो उपभोक्ता कई बार लेनदेन कर सकता है, लेकिन चार्ज एक बार का ही लगेगा.लेकिन एक जगह पर ही अगर कई उपभोक्ता अलग-अलग उसकी सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं तो चार्ज अलग ही लगेगा.









