दुर्ग शहर के कातुल बोर्ड इलाके में स्थित सतनामी समाज के मंदिर के ऊपर दूसरे समुदाय का झंडा लगा दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी के मुताबिक 12 जुलाई की देर रात कुछ युवक मंदिर में दाखिल होकर ऊपर चढ़े और वहां झंडा लगाकर भाग गए।
पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। फुटेज में युवक काफी दूर से दिखाई दे रहे हैं इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। पहचान होने के बाद मामला दर्ज कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।










