Monday, April 13, 2026

बाबू ने किया बंधक बनाकर रेप, अब हुई गिरफ्तारी

दुर्ग। बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले शिक्षा विभाग के एक बाबू को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने होली के दिन महिला को तेजाब से जलाने की धमकी दी और भिलाई के एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले महिला ने मोहन नगर थाने पहुंचकर महिला ने0 शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिला की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने धारा 342, 366, 376, 377, 506(बी) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी सुनील महोबे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुनील महोबे शिक्षा विभाग में वर्तमान में पाटन के निपानी हाई स्कूल में बाबू के पद पर पदस्थ है