बस्तर: सर्विस राइफल साफ करते वक्त गलती से चली गोली, जवान की मौत

फाइल फोटो - Dainik Bhaskarबीजापुर जिले में हेड कॉन्स्टेबल की गन से ड्यूटी जाने के दौरान फायरिंग में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, हेड कॉन्स्टेबल का नाम सन्नू हपका है, जो बीजापुर जिले का रहने वाला था। पिछले कुछ महीनों से भैरमगढ़ थाने में पदस्थ था। शुक्रवार की सुबह ROP ड्यूटी के लिए निकल रहा था। इससे पहले थाना परिसर में ही अपनी सर्विस राइफल साफ करने मेस की तरफ गया था। इस दौरान अचानक गोली चल गई।

बीजापुर जिले में हेड कॉन्स्टेबल की गन से ड्यूटी जाने के दौरान फायरिंग में मौत हो गई है।
बीजापुर जिले में हेड कॉन्स्टेबल की गन से ड्यूटी जाने के दौरान फायरिंग में मौत हो गई है।

मौके पर जवान खून से लथपथ था

बताया जा रहा है कि गोली उनके शरीर पर धंस गई थी। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे। मौके पर जवान खून से लथपथ था। फौरन घायल को अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही जान जा चुकी थी

गन साफ करते समय हादसा हुआ

बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर यह हादसा है। सुसाइड है या नहीं इसकी हम जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही बता पाएंगे। गन साफ करते समय हादसा हुआ है। जांच कर रहे हैं।