सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के आरोपी ने जेल जाने के पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आरोपी पुलिस गिरफ्त था लेकिन उसने मतदान करने की इच्छा जताई। एसपी के निर्देश पर पुलिस की मौजूदगी में उसने शुक्रवार को वोट डाला। शनिवार को न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम अरगोती निवासी बनवासो बाई (50 वर्ष) ने बतौली थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, उसका दामाद सोमार साय (35 वर्ष) और बेटी कांति 14 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे नहर में नहाने और कपड़ा धोने गए थे। इसी दौरान दोनों के बीच घरेलू मामले को लेकर विवाद हो गया।












