Monday, July 6, 2026

भूपेश बघेल का मोबाइल बंद: हैक की आशंका, बोले सीएम- जांच के लिए भेजूंगा मोबाइल

12_09_2021-bhupesh_baghel_in_officeरायपुर. छत्तीसगढ़ में नेताओं की फोन हैकिंग पर बड़ी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, मेरा मोबाइल हैक होने की आशंका है. पिछले आठ घंटों से मोबाइल बंद है. चार्ज होने के बाद भी फोन चालू नहीं हुआ है. कुछ तो गड़बड़ है, मोबाइल जांच के लिए भेजूंगा.

बता दें कि कांग्रेस के राहुल गांधी, टीएस सिंहदेव सहित कई विपक्षी नेताओं के फोन में भी थ्रेट अलर्ट आया है, जिसमें ‘राज्य-प्रायोजित’ निगरानी की बात कही गई है. इस पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स द्वारा उनके आईफोन को टारगेट किए जाने की संभावना है. उन्होंने चिंता जताते हुए कहा था कि इसमें किसी भी प्रकार की राजनीतिक संलिप्तता है, तो यह भारत के लोकतंत्र और व्यक्ति की निजता का हनन है.