Monday, October 12, 2026

चंद्रपुर में फुटओवर ब्रिज गिरने से बड़ा हादसा, चार लोग घायल

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में फुटओवर ब्रिज गिरने से बड़ा हादसा हो गया। चंद्रपुर जिले के बल्हारशाह रेलवे जंक्शन पर फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरने से कई लोग 60 फीट की ऊंचाई से पटरी पर गिर गए।