कटघोरा, 18 अक्टूबर 2024 – पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 47 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही 500 किलो महुआ लहान नष्ट किया गया। आरोपियों पर छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)क, 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजबाई यादव, लक्ष्मीबाई यादव (साल्हेपारा कसनिया) और शम्भू यादव (सुतर्रा रोड) शामिल हैं।