Monday, October 26, 2026

Big Breaking: मतदान के बीच राजधानी में दिन दहाड़े 60 लाख की डकैती

रायपुर। राजधानी रायपुर में मतदान के दौरान एक बड़ी डकैती की वारदात सामने आई है. शहर के बीचों बीच दिन दहाड़े एक घर में मिलिट्री ड्रेस में आरोपी घुसे और डकैतों ने परिवार वालों को हथियार के दम पर बंधक बनाकर 60 लाख रुपये की डकैती कर फरार हो गए हैं. बदमाशों ने खुद को ‘लाल सलाम गैंग’ का सदस्य बताया है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. वहीं पुलिस शहर में नाकेबंदी कर जांच में जुट गई है.