Wednesday, March 18, 2026

BIG BREAKING : कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत, GST विभाग के एक कर्मचारी की मौत

CG BIG BREAKING : कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत, GST विभाग के एक कर्मचारी की मौत, तीन की हालत गंभीररायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नेशनल हाईवे 49 पर आज भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्टेट GST विभाग रायगढ़ के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. यह घटना रक्सा पाली गांव के पास की है.