रायपुर. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने भारत के सभी प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक ली। इस बैठक में वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव भी शामिल हुए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मंडाविया ने बैठक में देश में कोविड-19 से निपटने की तैयारियों और जरुरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी राज्यों में जीनोम सीक्वेंसिंग और परीक्षण बढ़ाने पर जोर देते हुए इसकी लगातार निगरानी के निर्देश दिए।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों को अस्पतालों में कोरोना की रोकथाम और नियंत्रण से जुड़ी बुनियादी ढांचागत सुविधाएं तुरंत शुरू करने का निर्देश दिए हैं। का त्वरित परिचालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मास्क पहनने सहित कोविड-उपुयक्त व्यवहार का व्यापकता से पालन करवाने की सलाह दी। उन्होंने ज्यादा जोखिम वाले बुजुर्गों और कमजोर समूहों के लिए कोरोना से बचाव के टीके के एहतियाती खुराक (प्रिकॉशन डोज) अनिवार्यतः लगवाने पर भी जोर दिया।











