बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट की मलाजखंड थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 21 मोटर साइकिल बरामद की है। इस मामले में कुल 14 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें 3 मुख्य आरोपी और शेष खरीदी करने एवं कबाड़ में काटकर खपाने वाले शामिल है।पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने इस संबंध में पत्रकारवार्ता में बताया कि मलाजखंड थाना क्षेत्र में मोटर सायकिल चोरी होने की घटना सामने आई थी। जिसको लेकर टीम गठित की गई। जिसमें पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गैंग को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।बताया गया है कि आरोपियों ने बालाघाट जिले के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के निकटवर्ती जिलों से मोटर सायकिल चोरी कर उसे बेचने का कार्य कर रहे थे। इस मामले में मुख्य 3 आरोपी संकेत वासुदेव, शंभू गोयल और जितेंद्र बघेल हैं। जिनकी निशानदेही पर अन्य खरीदी करने और अन्य प्रयोजन में लिप्त कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। वहीं 3 आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपियों से और भी चोरी का खुलासा होने की संभावना हैं।










