सौराष्ट्र .चक्रवात बिपरजॉय गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ से टकराना शुरू हो गया है। चक्रवात के कारण हवाएं 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। हवाओं की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटा तक पहुंचेगी। तेज हवाओं के कारण सौराष्ट्र और कच्छ के कई इलाकों में पेड़ और खंभे गिरने लगे हैं।
IMD का कहना है कि लैंडफॉल आधी रात तक जारी रहेगा। चक्रवात से होने वाले खतरे को देखते हुए अब तक 94 हजार से ज्यादा लोगों को तटीय इलाकों से रेस्क्यू किया गया है।










