Saturday, April 4, 2026

BJP ने तत्कालीन प्रभारी मंत्री अमरजीत पर लगाए घोटाले के गंभीर आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में 12 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामले में सियासत तेज हो गई है. बीजेपी लगातार जशपुर में 12 करोड़ घोटाला मामले में तत्कालीन प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत पर हमलावर है. BJP ने मंत्री अमरजीत पर घोटाले के गंभीर आरोप लगाए हैं. इस पर अब खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने बीजेपी पर पलटवार किया है. भ्रष्टाचार के मामले में मंत्री ने कहा कि आरोप लगाने के सिवाय बीजेपी के पास कुछ काम नहीं है. क़ोई भी काम का निर्देश जनहित के लिए दिया जाता है, न की भ्रष्टाचार करना होता है. देश के कोई भी एजेंसी से जांच करा लें, हम तैयार हैं.

जशपुर में हुए 12 करोड़ के घोटाले मामले में मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास झूठ बोलने प्रोपगेंडा करने के अलावा और कोई दूसरा कार्य नहीं है, ना ही वो किसी के काम करते हैं, ना ही किसी के काम आते हैं. प्रदेश में कितना बड़ा संकट निकाल गया, मदद के लिए कोई सामने नहीं आया. जब हमने संकट के दौरान कोई निर्देश दिया है तो जनहित कार्य के लिए है न कि भ्रष्टाचार. जो भ्रष्टाचार किए हैं, उन पर कार्रवाई हो चुकी है.