Friday, September 25, 2026

भाजपाइयों ने उत्साह के साथ मनाया वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल का जन्म दिवस

कोरबा। कोरबा के वरिष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल का जन्म दिवस स्थानीय भाजपा नेताओं ने उत्साह के साथ मनाया । सुबह से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और शाम को कई आयोजनों के माध्यम से उनका जन्म दिवस मनाया गया । कोरबा में श्री अग्रवाल के जन्म दिवस पर केक काटा गया। लखन लाल देवांगन पूर्व संसदीय सचिव छ ग, संजय शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता दीपका, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दर्री ईश्वर प्रसाद साहू पूर्व जिला युवा मोर्चा आशीष सोनवानी,पूर्व मण्डल महामन्त्री अनिल यादव,पार्षद विजय कुमार साहू,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष दर्री मुकुंद सिंह कवर ,पिछड़ा वर्ग मंडल उपाध्यक्ष दर्री अनिल गिरी ,प्रवीण साहू ,थानेश्वर कवर ,टंकेश्वर साहू सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने श्री अग्रवाल को जन्म दिवस की बधाई दी।