Monday, April 13, 2026

भाजपा पार्षद और कांग्रेस का पूर्व पार्षद 13 लोगों के साथ खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

भाजपा पार्षद और कांग्रेस के पूर्व पार्षद समेत 13 लोगों को जुआ खेलते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन सभी जुआरियों के पास से पुलिस ने करीब 1 लाख 40 हजार रुपए नगद, 8 दुपहिया वाहन और 14 मोबाइल जब्त किए है.ये पूरा मामला बिलासपुर के रतनपुर स्थित करैहापारा का है. यहां एक प्लाट में जुआ खेलते जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में जुआ खेलते भाजपा पार्षद हकीम मोहम्मद पिता सुउराती (42) और कांग्रेस के पूर्व पार्षद वादिर खान समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है.