Saturday, August 8, 2026

भाजपा नेता को आई ‘मौत की झपकी’ : शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा, गड्ढे में जा घुसी कार, बाल-बाल बचा

सक्ती. बस स्टैंड के पास गुरुवार को एक हादसा हुआ. जिसमें एक तेज कार कार गड्ढे में जा घुसी. दरअसल, भाजपा नेता प्रकाश साहू की तेज रफ्तार कार ने आज सुबह सक्ती बस स्टैंड के पास बस कंडक्टर को अपनी चपेट में लिया. जिसके बाद अनियंत्रित कार चाय की दुकान तोड़ते हुए गड्ढे में जा घुसी. कार प्रकाश साहू चला रहा था. प्रकाश साहू का कहना है कि देर रात वो रायपुर में शादी से सक्ती लौट रहा था. सुबह-सुबह सक्ती के बस स्टैंड के पास अचानक उसे झपकी आ गई और ये हादसा हो गया. हादसा सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच का है. इस हादसे में बस कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सक्ती अस्पताल में भर्ती किया गया था. फिलहाल उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.