Wednesday, May 6, 2026

नारायणपुर मामले में बीजेपी नेता प्रबल प्रताप जूदेव का पक्ष आया सामने, देखिए वीडियो

नारायणपुर. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा वनांचल में धर्मांतरण के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ाई लड़ने वाले प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने नारायणपुर की घटना पर कहा है कि कांग्रेस ने सदैव तुष्टीकरण की घटिया राजनीति कर हिंदुओं को कमजोर किया है। वीडियो में श्री प्रबल प्रताप सिंह कहते हैं कि सुकमा के एसपी में कुछ अर्से पहले धर्मांतरण के खेल के खिलाफ राज्य सरकार को पत्र लिखा था। इस पत्र के प्राप्त होने के बावजूद राज्य सरकार ने इस दिशा में कुछ नहीं किया। इसका नतीजा आप देख ही रहे हैं। स्थिति बेकाबू हो गई है और हर जगह धर्मांतरण माफिया धर्मांतरण कर रही है। जानिए श्री जूदेव ने आगे और क्या कहा..?