प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 93वे एपिसोड को संबोधित किया। इसे सुनने के लिए देशभर में भाजपा ने आयोजन किए थे। इसी कड़ी में पाली विकासखण्ड के ग्राम सैला में पीएम मोदी के ‘मन की बात’ को वर्चुअली सुनने की व्यवस्था की गई। इसमें कई भाजपा नेता पदाधिकारी व ग्रामीण पहुंचे और पीएम मोदी की बातों को अपनाकर देश हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के बाद शक्तिकेन्द्र की बैठक हुई अयोजित
‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के लिए एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारीयो , बूथ के अध्यक्षों व ग्रामीणों के साथ भाजपा जिला संग़ठन के सहप्रभारी गोपाल साहू ने वन टू वन बात कर जानकारी ली तथा दिशानिर्देश दिए । कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सजंय भावनानी, मण्डल अध्यक्ष रोशन ठाकुर, महामंत्री विवेक कौशिक, सरपंच चंदन सिंह पैकरा, शक्तिकेन्द्र प्रभारी जितेंद्र माटे, कैलाश सिंह, नवीन कुटारे, गोरावस श्रीवास, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष दिलीप पटेल, महामंत्री विशाल मोटवानी, बूथ अध्यक्ष राघव विश्वकर्मा (सैला), हरि ओम जगत (नवापारा), गोकुल सिंह, घनश्याम पटेल, जगनारायण पैकरा, भाग प्रसाद आदि उपस्थित रहे ।









