कोरबा: प्रतिबंधित अवधि में भी रेत खनन का कार्य जोरों पर है । रेत माफिया धड़ल्ले से रेत की चोरी कर मनमाने दम पर इसकी बिक्री कर रहे हैं। आए दिन इस तरह की शिकायतें विभिन्न क्षेत्रों में सामने आ रही है। कार्यवाही के आभाव में रेत चोर बेखौफ होकर अपना काम रहे है। कोरबा के उरगा के ग्राम तरदा रेत घाट से भी रात के अंधेरे में रेत माफिया बेधड़क धड़क रेत की चोरी कर रहे हैं। लंबोदर कश्यप महामंत्री भाजयुमो ने मामले की शिकायत कलेक्टर से करते हुए बताया कि जो रेट आम दिनों में 1000 रुपए से 1200 रुपए प्रति ट्रैक्टर के हिसाब से मिला करती थी। वही अभी 3500 रुपए में बेची जा रही है ।अधिक मुनाफा कमाने के फेर में रेट माफिया प्राकृतिक संपदाओं को नुकसान पहुंचा रहे हैं । वही विभागीय अधिकारियों के द्वारा भी कुछ ले देकर मामले को सलटा लिया जाता है। लंबोदर कश्यप ने इस मामले में कलेक्टर से त्वरित कार्रवाई की मांग की है ।ताकि लोगों को लूटने से बचाया जा सके। साथ ही खनिज संपदा का संरक्षण भी किया जा सके।












