रायपुर के अभनपुर इलाके में पिछले 7 महीने से गायब प्रेमी जोड़े का शव बरामद हुआ है। लाश राजिम रोड पर एक खेत पर पड़ी हुई थी। बुधवार दोपहर वहां से गुजर रहे किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच में मृतकों की पहचान फिंगेश्वर निवासी कुंती यादव और सागर वर्मा के रूप में हुई।
लाश की पहचान होने के बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। आशंका जताई जा रही है कि इन्होंने जहर खाकर आत्महत्या की है। लाश 4 से 5 दिन पुरानी बताई जा रही है।

सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची थी पुलिस।
मई में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
दरअसल सागर और कुंती मई माह से अचानक घर से गायब हो गए थे। इसमें कुंती की शादी हो चुकी थी। वो अपने ससुराल से अचानक निकल गई थी। वहीं युवक सागर अविवाहित था। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। जिसके बाद दोनों के घरवालों ने अभनपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस को इस कपल की तलाश थी।










