Thursday, August 6, 2026

कोरबा में बम ब्लास्ट, धमाके में महिला का पैर उड़ा

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार को बम ब्लास्ट होने से एक महिला घायल हो गई। चपेट में आने से महिला का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है। हादसे के बाद महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर देख सिम्स रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गई थी। इसी दौरान वहां धमाका हो गया। जानकारी के मुताबिक, पसान क्षेत्र के कुम्हार मोहल्ला निवासी दुर्गा प्रजापति (22) अपने पति राम भरोसे प्रजापति के साथ सोमवार को ग्राम दर्रीपारा के जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गई थी।